Saturday, September 23, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय दक्षिण कोरिया 2024-25 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का बना सदस्य

दक्षिण कोरिया 2024-25 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का बना सदस्य

सियोल। दक्षिण कोरिया को दो साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है। इससे उसे उत्तर कोरियाई मुद्दे और अन्य वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों को विश्व निकाय में उठाने के लिए अपनी पैठ बढ़ाने का अवसर मिलेगा। एशिया में एकमात्र उम्मीदवार राष्ट्र के रूप में दक्षिण कोरिया को मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में हुई वोटिंग में चुना गया। उसे इससे पहले 2013-14 में यूएनएससी में जगह मिली थी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान 192 सदस्य राष्ट्रों में से 180 ने उसके पक्ष में मत दिया। यूएनएससी में पांच स्थायी सदस्य अमेरिका, चीन, फ्रांस, यूके और रूस  तथा 10 अस्थायी सदस्य शामिल हैं जिनका चयन दो-दो साल के लिए होता है। वर्तमान में अस्थायी सदस्य अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), स्विट्जरलैंड, इक्वाडोर, जापान, माल्टा और मोजाम्बिक हैं।

अल्जीरिया, गुयाना, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया सहित पांच नव-निर्वाचित देश जनवरी 2024 में अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और यूएई के स्थान पर यूएनएससी में शामिल होंगे। एक नए अस्थायी सदस्य के रूप में, दक्षिण कोरिया से प्योंगयांग के बढ़ते उकसावे के मद्देनजर अपनी आवाज बुलंद करने और अमेरिका और जापान के साथ अपने त्रिपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की उम्मीद है, हालांकि इसकी सीमाएं हो सकती हैं क्योंकि इसके पास कोई वीटो शक्ति नहीं है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि दक्षिण कोरिया के अगले साल जून में परिषद का अध्यक्ष बनने की संभावना है।

यूएनएससी का प्रत्येक सदस्य देशों के वणार्नुक्रम के अनुसार एक महीने के लिए अध्यक्ष पद ग्रहण करता है। मंत्रालय ने सुरक्षा, शांति व्यवस्था और महिलाओं के साथ-साथ साइबर सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे नए खतरों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा का नेतृत्व करने के प्रयासों का संकल्प लिया है। यह दक्षिण कोरिया तीसरी बार यूएनएससी का अस्थायी सदस्य चुना गया है। पहली बार उसे 1996-97 की अवधि के दौरान चुना गया था। चुनाव ऐसे समय में हुआ है जब उत्तर कोरिया ने हाल ही में अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों के विकास में तेजी लाई है।

पिछले सप्ताह, उत्तर ने एक रॉकेट लांच किया था जिसे उसने सेटेलाइट लॉन्चर बताया था। वहीं, अमेरिका और अन्य देशों ने इसे बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी का उपयोग करके किसी भी लॉन्च पर प्रतिबंध लगाने वाले यूएनएससी प्रस्तावों का उल्लंघन बताते हुए इसकी निंदा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

बागेश्वर विधायक को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलवाई शपथ

देहरादून। बागेश्वर से बीजेपी विधायक पार्वती दास को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण करने के बाद बागेश्वर विधायक पार्वती...

वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया

नई दिल्ली।  भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया है। मोहाली में खेले...

पानीपत में इंसानियत शर्मसार- परिवारवालों को रस्सी से बांध तीन महिलाओं को रातभर बनाते रहे हवस का शिकार

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परिवार के सामने ही 4 लोगों ने 3 महिलाओं से रेप किया।...

कमलनाथ ने कहा- अब तो भाजपा को भी शिवराज को मुख्यमंत्री कहने में शर्म आ रही है

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा अब ताक भाजपा को भी शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री कहने में शर्म आ...

सारा का पहली बार पर्दे पर दिखेगा धाकड़ अवतार, ताबड़तोड़ एक्शन कर टाइगर को देंगी टक्कर

सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों...

सिंगापुर का राष्ट्रीय ध्वज लपेटकर हंगामा करना भारतीय को पड़ा भारी

सिगापुर। सिंगापुर में राष्ट्रीय ध्वज लपेटकर एक कॉफी शॉप में हंगामा करने के लिए भारतीय मूल के 36 वर्षीय व्यक्ति को दो सप्ताह की जेल...

मुख्यमंत्री ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन किया। उन्होंने सभी के बेहतर...

इराक सुधरा, नया प्रधानमंत्री समझदार

श्रुति व्यास अमेरिकी आक्रमण को बीस साल हो चुके है और अब इराक में अपेक्षाकृत शांति है। उसने सन् 2017 में इस्लामिक स्टेट को हराया...

खेतों में बायो डी-कंपोजर का होगा छिड़काव, 11 टीमों का किया गठन

दिल्ली। राजधानी में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। पिछले साल की तरह इस...

अनाज पर बढ़ा विवाद: अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करेगा पोलैंड

वारसॉ। पोलैंड ने घोषणा की है कि वह अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा, क्योंकि अनाज पर विवाद बढ़ गया है। पोलैंड के...