Saturday, September 23, 2023
Home क्राइम बिस्तर पर महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी...

बिस्तर पर महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। खजूरी खास थाना क्षेत्र के गली नंबर 17बी, मकान नं. 201 में बिस्तर पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान द्रौपदी (35) पत्नी सुनील के रूप में हुई। जिस कमरे में महिला की लाश मिली है, उसमें चारों तरफ खून के धब्बे हैं। द्रौपदी की यह दूसरी शादी थी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका की बेटी ने बताया कि उसका सौतेला पिता सुनील शनिवार से अपने कमरे का दरवाजा बंद कर गायब है। स्थानीय पूछताछ से पता चला कि सुनील और द्रौपदी लगभग हर दिन एक-दूसरे से लड़ते थे। उन्हें आखिरी बार उनकी बेटी ने शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे जीवित देखा था। मकान मालिक की मौजूदगी में बंद कमरे को खोला गया तो शव निकला।

मृतका के माथे पर चोट थी और गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव से हुई थी। उनके 4 बच्चे थे। एक लड़की द्रौपदी के साथ रहती है। बाकी 3 बच्चे बिहार के मधेपुरा में ज्योतिष यादव के साथ रहते हैं। वह पिछले सात साल से अपने दूसरे पति सुनील के साथ रह रही थी। सुनील द्वारा उनकी कोई संतान नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक, हाल ही में उसके दूसरे पति सुनील को शक हुआ कि उसके किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध हैं। इस मुद्दे पर दंपती में अक्सर बहस होती थी। फिलहाल पुलिस मामले जांच में जुटी है। सुनील का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो मुख्य संदिग्ध है। सुनील राजमिस्त्री का काम करता था और फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

बागेश्वर विधायक को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलवाई शपथ

देहरादून। बागेश्वर से बीजेपी विधायक पार्वती दास को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण करने के बाद बागेश्वर विधायक पार्वती...

वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया

नई दिल्ली।  भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया है। मोहाली में खेले...

पानीपत में इंसानियत शर्मसार- परिवारवालों को रस्सी से बांध तीन महिलाओं को रातभर बनाते रहे हवस का शिकार

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परिवार के सामने ही 4 लोगों ने 3 महिलाओं से रेप किया।...

कमलनाथ ने कहा- अब तो भाजपा को भी शिवराज को मुख्यमंत्री कहने में शर्म आ रही है

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा अब ताक भाजपा को भी शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री कहने में शर्म आ...

सारा का पहली बार पर्दे पर दिखेगा धाकड़ अवतार, ताबड़तोड़ एक्शन कर टाइगर को देंगी टक्कर

सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों...

सिंगापुर का राष्ट्रीय ध्वज लपेटकर हंगामा करना भारतीय को पड़ा भारी

सिगापुर। सिंगापुर में राष्ट्रीय ध्वज लपेटकर एक कॉफी शॉप में हंगामा करने के लिए भारतीय मूल के 36 वर्षीय व्यक्ति को दो सप्ताह की जेल...

मुख्यमंत्री ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन किया। उन्होंने सभी के बेहतर...

इराक सुधरा, नया प्रधानमंत्री समझदार

श्रुति व्यास अमेरिकी आक्रमण को बीस साल हो चुके है और अब इराक में अपेक्षाकृत शांति है। उसने सन् 2017 में इस्लामिक स्टेट को हराया...

खेतों में बायो डी-कंपोजर का होगा छिड़काव, 11 टीमों का किया गठन

दिल्ली। राजधानी में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। पिछले साल की तरह इस...

अनाज पर बढ़ा विवाद: अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करेगा पोलैंड

वारसॉ। पोलैंड ने घोषणा की है कि वह अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा, क्योंकि अनाज पर विवाद बढ़ गया है। पोलैंड के...