Dehradun – India Times https://indiatimes24x7.com National News Portal Sat, 01 Jan 2022 21:56:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://indiatimes24x7.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-india-times-24x7-1-32x32.png Dehradun – India Times https://indiatimes24x7.com 32 32 सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में निशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना शुरू की https://indiatimes24x7.com/cm-pushkar-singh-dhami-launched-free-mobile-tablet-scheme-in-the-state/ https://indiatimes24x7.com/cm-pushkar-singh-dhami-launched-free-mobile-tablet-scheme-in-the-state/#respond Sat, 01 Jan 2022 09:02:54 +0000 https://indiatimes24x7.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0/

[ad_1]

राज्य के डिग्री कालेजों और राजकीय स्कूलों के 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के लगभग 2 लाख 65 हजार विद्यार्थी लाभान्वित

राजकीय स्कूलों के 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों केमोबाइल टैबलेट के लिए 12 हजार की धनराशि डीबीटी द्वारा दी गई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड, देहरादून में निःशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना के क्रियान्वयन हेतु आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय की 100 छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट प्रदान किये। शनिवार को यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड में ऑडिटोरियम बनाया जायेगा।

प्रदेश में लगभग 02 लाख 65 हजार विद्यार्थियों को पढ़न-पाढ़न हेतु राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क टैबलेट खरीद हेतु प्रति विद्यार्थी को डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रूपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में टैबलेट खरीद हेतु राजकीय स्कूलों के 10वीं, 12वीं के 1 लाख 59 हजार विद्यार्थियों को डीबीटी द्वारा धनराशि दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना काल में ऑनलाईन पढ़ाई के लिए बच्चों को पढ़ाई के लिए काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। बच्चों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा उनके लिए टैबलेट उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे बच्चों के बीच जाते हैं, तो उनकी बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सबको समय का सदुपयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि जीवन में जो भी कार्य करें, पूर्ण मनोयोग से करें। विकल्प रहित संकल्प के साथ सबको जीवन में आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक युवा देश है। देश की 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु वर्ग की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भारत आत्मनिर्भर भारत बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। डिजिटल लर्निंग के अन्तर्गत राज्य के 500 स्कूलों में वर्चुअल कक्षाएं चलाई जा रही हैं। 600 अन्य स्कूलों में भी शीघ्र ये सेवाएं शुरू की जायेंगी। राज्य के 709 राजकीय विद्यालयों में 1418 स्मार्ट कक्षाएं स्थापित की जा रही हैं, यह कार्य 15 जनवरी 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। राज्य सरकार की ओर से सभी राजकीय विद्यालयों में कक्षा 09 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। राजकीय स्कूलों में कक्षा 01 से 08 तक के विद्यार्थियों के लिए भी निःशुल्क बैग एवं जूते उपलब्ध कराये जा रहे हैं। छात्रहित में राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति की धनराशि बढ़ाई गई है। शिवानन्द नौटियाल राज्य योग्यता छात्रवृत्ति की धनराशि को प्रतिमाह 250 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये किया गया है तथा लाभार्थी विद्यार्थियों की संख्या भी 11 से बढ़ाकर 100 की गई है। देव सुमन छात्रवृत्ति की धनराशि भी 150 रूपये से बढ़ाकर 01 हजार रूपये की गई है। मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के तहत 12 वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को 2500 रूपये की छात्रवृत्ति 05 साल तक दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की कि कोविड के नये वेरिएंट ओमीक्रोन से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोविड एप्रोप्रिएट विहेवियर का पालन जरूर करें। कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा पूरी तैयारी की गई है, लेकिन इससे बचाव के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है।



[ad_2]

Source link

]]>
https://indiatimes24x7.com/cm-pushkar-singh-dhami-launched-free-mobile-tablet-scheme-in-the-state/feed/ 0
मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2022 की दी बधाई https://indiatimes24x7.com/chief-minister-dhami-congratulated-all-the-people-of-the-state-for-the-new-year-2022/ https://indiatimes24x7.com/chief-minister-dhami-congratulated-all-the-people-of-the-state-for-the-new-year-2022/#respond Sat, 01 Jan 2022 07:20:15 +0000 https://indiatimes24x7.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%aa/

[ad_1]

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2022 की बधाई दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। आने वाला वर्ष हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। उन्होंने कहा कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर में हमारे कोविड-वारियर्स द्वारा सराहनीय काम किया गया। प्रोत्साहन व सम्मान राशि द्वारा हमारी सरकार ने इनके मनोबल को बढ़ाने का काम किया है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमने कोविड से प्रभावित लोगों को जितना सम्भव हो सकता है, राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश की है। प्रदेश में कोविड-19 से प्रभावित पर्यटन, परिवहन व संस्कृति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लगभग 200 करोड़, चिकित्सा क्षेत्र के लिए 205 करोड़ जबकि महिला स्वयं सहायता समूहों और राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को 118 करोड़ रूपए का कोविड राहत पैकेज दिया जा रहा है।

लाभार्थियों के खातों में डीबीटी द्वारा राहत राशि पहुंचनी भी शुरू हो गई है। प्रदेश में कोविड से प्रभावित परिवारों के निराश्रित बच्चों को वात्सल्य योजना का सहारा दिया गया है। ऐसे बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक 3000 रुपये प्रति माह दिये जायेंगे। राज्य सरकार इन बच्चों का एक अभिभावक की तरह पूरा संरक्षण करेगी। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से दुनिया का सबसे बड़ा कोविड वैक्सीनेशन अभियान ‘सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन’ देश में संचालित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगाये जाने वाला राज्य बन गया है। शतप्रतिशत दूसरी डोज का लक्ष्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। प्रत्येक जिले में आक्सीजन प्लांट प्रारम्भ किए गए हैं। हमने राज्य में निशुल्क जांच योजना प्रारम्भ की है। इसके तहत मरीजों को 207 प्रकार की पैथेलॉजिकल जांचों की निशुल्क सुविधा मिल रही है। आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना में 44 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से नये वर्ष का उत्सव मनाते समय कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।



[ad_2]

Source link

]]>
https://indiatimes24x7.com/chief-minister-dhami-congratulated-all-the-people-of-the-state-for-the-new-year-2022/feed/ 0
कैंट विधानसभा में जोगेंद्र पुंडीर ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ किया भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का ज़ोरदार स्वागत https://indiatimes24x7.com/jogendra-pundir-along-with-hundreds-of-workers/ https://indiatimes24x7.com/jogendra-pundir-along-with-hundreds-of-workers/#respond Mon, 20 Dec 2021 17:33:14 +0000 https://indiatimes24x7.com/%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6/

[ad_1]

देहरादून।  भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जौली ग्रांट से बीजापुर गेस्ट हाउस तक रोड शो यात्रा के दौरान स्थानीय कार्यकर्त्ताओं ने कई जगह तेजस्वी सूर्या का जबरदस्त स्वागत किया गया।

कैंट विधानसभा से भाजपा के विधायक पद के मजबूत दावेदार और वरिष्ठ नेता जोगिंदर पुंडीर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी सूर्य का जोरदार स्वागत किया। जोगिंदर पुंडीर की अगुवाई में सुबह से ही कार्यकर्ता घंटाघर पर जमा हो गए थे। इस दौरान जोगिंदर पुंडीर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और उत्तराखंड में धामी सरकार दोबारा सत्ता में आए इसके लिए जी तोड़ मेहनत करने के लिए कहा। जोगेंद्र पुंडीर ने कहा भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है और आम आदमी के हितों के बारे में अच्छे से सोच सकती है। कांग्रेस का काम जनता को गुमराह करना और घपले घोटाले का करने रहा है। उन्होंने कहा तेजस्वी सूर्या के स्वागत में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब यह बताने के लिए काफी है कि उत्तराखंड के युवा भाजपा के साथ हैं और फिर दोबारा 60 से अधिक सीटों के साथ जीतकर भाजपा सत्ता में आ रही है।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। उनके स्वागत को युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं का हुजूम सा उमड़ पड़ा और झंडे हाथों में लिए हुए कार्यकर्त्ता काफी उत्साहित नजर आए। रोड शो में सैकड़ों बाइक और कार शामिल थीं। तेजस्वी ने युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी देंगे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी सूर्या का यह पहला उत्तराखंड दौरा है, जिसके लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडल के अध्यक्ष और सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक की। शाम को भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी, संयोजक, सह संयोजक विभाग संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई।

21 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह सात बजे टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुख्यमंत्री-11 और भाजयुमो-11 के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यहां से तेजस्वी सूर्य श्रीनगर गढ़वाल में युवाओं से संवाद करेंगे। वहां से लौटकर देहरादून के भानियावाला में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शाम को ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल होंगे।



[ad_2]

Source link

]]>
https://indiatimes24x7.com/jogendra-pundir-along-with-hundreds-of-workers/feed/ 0
उधमसिंह नगर: मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का लोकार्पण https://indiatimes24x7.com/udham-singh-nagar-chief-minister-dhami-inaugurated-eklavya-model-residential-school-in-khatima/ https://indiatimes24x7.com/udham-singh-nagar-chief-minister-dhami-inaugurated-eklavya-model-residential-school-in-khatima/#respond Sun, 19 Dec 2021 09:05:00 +0000 https://indiatimes24x7.com/%e0%a4%89%e0%a4%a7%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/

[ad_1]

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एकलव्य विद्यालय खटीमा मैदान में पहुँचकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय समेत 45 करोड़ 54 लाख 49 हज़ार की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और 223 करोड़ 37 लाख 82 हजार की 84 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है जिसका नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाएगा। खटीमा में कंजाबाग तिराहे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाएगा। इस चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। खटीमा में महाराणा प्रताप प्रशासनिक एकेडमी प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

खटीमा के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में भूमसेन का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा की जनता के समर्थन के बूते मुख्य सेवक के रूप में उन्हें काम करने का मौका मिला और जब भी हुए खटीमा आते हैं भावविभोर हो जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा का थारू जनजातीय समाज सरल स्वभाव के साथ-साथ ईमानदार व्यक्तित्व का भी धनी है। जनजातीय समूहों का जीवन संस्कृति का एक विशेष दर्शन है जो प्रकृति के साथ समन्वय बिठाकर जीवन जीते हैं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले समय में खटीमा में बाईपास की सुविधा मिलेगी, साथ ही जल्द खटीमा को नए बस अड्डे के निर्माण भी होगा।



[ad_2]

Source link

]]>
https://indiatimes24x7.com/udham-singh-nagar-chief-minister-dhami-inaugurated-eklavya-model-residential-school-in-khatima/feed/ 0
उत्तराखंडी संगीत में अपना करिश्मा दिखाने वाली करिश्मा शाह और रूहान भारद्वाज का नया गीत प्यार कर दिखा रहा है नया करिश्मा https://indiatimes24x7.com/new-song-of-karishma-shah-and-ruhan-bharadwaj-who-showed-their-charisma-in-uttarakhandi-music/ https://indiatimes24x7.com/new-song-of-karishma-shah-and-ruhan-bharadwaj-who-showed-their-charisma-in-uttarakhandi-music/#respond Wed, 15 Dec 2021 10:48:05 +0000 https://indiatimes24x7.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8/

[ad_1]

उत्तराखंड में जँहा एक तरफ युवा कैरियर के लिये अलग अलग व्यवसाय चुनते हैं, वहीं कुछ युवा संगीत को अपना फैशन मान चुके हैं हर दिन कुछ ना कुछ नया करने की सोचते हैं। उत्तराखंड के उभरते गायक संगीत में नया प्रयोग कर रहे हैं, और बदलते समाज के हिसाब से नए गीत संगीत को कंपोज कर रहे हैं।  हमेशा कुछ अलग तरह से दर्शकों और श्रोताओं के लिये उनकी पसंद को देखते हुए रुहान भारद्वाज और करिश्मा शाह ने एक नया गीत रिलीज़ किया है, जो कि दर्शकों काफी लुभा रहा है।

Karishma Shah-01

उत्तराखंडी संगीत में अपनी सुमधुर आवाज से लाखों दिलों के तार को झनझनाने वाली जोड़ी करिश्मा शाह(Karishma Shah) का हाल ही में रिलीज हुआ नया म्यूजिक वीडियो प्यार कर(Pyar Kar) सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा हो रहा है, जिसे हार्दिक फिल्म्स(Hardik Films) के बैनर तले रिलीज किया गया है।

उत्तराखंड में वैसे तो उभरते गायक हर दिन कुछ ना कुछ नया कर दर्शकों के दिल के करीब रहना चाहते हैं, ऐसे ही  करिश्मा शाह और रूहान भारद्वाज का हाल ही में नया रोमांटिक गीत प्यार कर रिलीज हुआ, इस गीत ने शुरवात में ही लोगो को अपना बना लिया है, हर किसी के जुबान पर इस गीत  के बोल गुन गुनाये जाने लगा है।

Karishma Shah-02

 बता दे कि यह गीत हार्दिक फिल्म्स के बैनर तले रिलीज किया गया, इस गीत में करिश्मा शाह ने अपने स्वर दिए हैं. इसके प्यारे से बोल लिखने के साथ-साथ कंपोजीशन रूहान भारद्वाज और करिश्मा ने की है, इसमें रुहान ने म्यूजिक दिया है. मिक्सिंग मास्टरिंग ए वायरस ने किया है.

वीडियो की कहानी  की बात करें तो यह बेहद रोमांटिक और प्रभावी होने के साथ ही मजेदार भी है, वीडियो में करिश्मा रूहान से अपने लिए समय मांगती दिखाई दे रही लेकिन वहीं रूहान है जअपने दोस्तों के साथ ही व्यस्त नजर आ रहे हैं. और इस पर करिश्मा किस तरह से नखरा दिखाती है इस सबके आपको पूरा वीडियो देखना होगा. 

Ruhan and Karishma

बता दे कि करिश्मा अपने अलग अंदाज के लिए दर्शकों के बीच जाने जाते हैं, यह जोड़ी हर बार अपने दर्शकों के लिए कुछ न कुछ अलग लेकर आती हैं, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है, और अब उनके नए म्यूजिक वीडियो को भी खूब प्यार मिल रहा है. इसके अलावा वीडियो में दोनों रोमांटिक अंदाज में प्रेम के रंग बिखरते हुए नजर आ रहे हैं, आपको बता दें कि इससे पहले भी इस जोड़ी ने कईं हिट गाने दिए हैं, जिनमें खुट्टी रोडिगे, तारा लागू रे, अब लगलू मंडाण, भेजी की बारात आदि हिट गाने शामिल हैं. और अब इस वीडियो में भी उनके अभिनय के साथ गीत,संगीत की भी जमकर तारीफ हो रही है.

Ruhan And Karishma Shah

वहीं बता दें वीडियो का फिल्मांकन अविरल बिज्लवाण ने किया है. ड्रोन वर्क ऋतिक तिवारी ने लिए हैं. वीडियो का निर्देशन अब्बू रावत द्वारा किया गया है. जबरदस्त कोरियोग्राफी मृदुल गुसाईं ने की है. संपादन का काम ग्रोअप मीडिया वर्क ने किया है. कुल मिलाकर वीडियो में हसीन वादियों समेत कई खूबसूरत स्थलों को दिखाया गया है. और दोनों कालाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय से चार चांद लगाए है।



[ad_2]

Source link

]]>
https://indiatimes24x7.com/new-song-of-karishma-shah-and-ruhan-bharadwaj-who-showed-their-charisma-in-uttarakhandi-music/feed/ 0
अखाड़ा परिषद व निर्मल अखाड़े के संतों के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात https://indiatimes24x7.com/delegation-of-saints-of-akhara-parishad-and-nirmal-akhara-met-the-chief-minister/ https://indiatimes24x7.com/delegation-of-saints-of-akhara-parishad-and-nirmal-akhara-met-the-chief-minister/#respond Sun, 12 Dec 2021 16:52:36 +0000 https://indiatimes24x7.com/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a4%a6-%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b2-%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a5%9c/

[ad_1]

मुख्यमंत्री ने दिया निर्मल अखाड़े की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन:  महंत जसविन्दर सिंह
हरिद्वार।
 श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व अखाड़े व अखाड़े की एक्कड़ कला स्थित शाखा पर अवैध रूप से कब्जा कर संपत्ति को खुर्दबुर्द करना चाहते हैं। जिसे कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। कनखल स्थित अखाड़े में पत्रकारों को जानकारी देते हुए महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि निर्मल अखाड़ा निर्मल संप्रदाय की प्रमुख संस्था है। जिसका संचालन नियमों उपनियमों के तहत किया जाता है।

महंत ज्ञानदेव सिंह महाराज अखाड़े के अध्यक्ष हैं। देश के विभिन्न राज्यों में अखाड़े की शाखाएं स्थित हैं। देश का समस्त निर्मल संप्रदाय श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के नेतृत्व में एकजुट है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व षड़यंत्र के तहत अखाड़े पर कब्जा करना चाहते हैं। कुछ स्थानीय संत भी कब्जे की फिराक में लगे असामाजिक तत्वों का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व निर्मल अखाड़े के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें सभी तथ्यों से अवगत कराया है तथा कब्जे की फिराक में लगे असामाजिक तत्वों  पर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर मुख्यमंत्री ने अखाड़े को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि कब्जे की फिराक में लगे सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा व उत्तराखण्ड के बाजपुर में आपराधिक मुकद्मे भी दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इन असामाजिक तत्वों ने पूर्व में भी संस्था की एक्कड़ कला शाखा पर कब्जा करने का प्रयास किया था। जिसे अखाड़ा परिषद व संत समाज के सहयोग से नाकाम कर दिया गया था। महंत परमिन्दर सिंह व महंत सतनाम सिंह ने कहा कि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के नेतृत्व में अखाड़ा धार्मिक व सामाजिक सेवा में योगदान कर रहा है।

अखाड़े के सभी संत तन, मन, धन से श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के साथ हैं। असामाजिक तत्वो के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। बाबा हठयोगी व महंत रघुवीर दास ने कहा कि निर्मल अखाड़े पर अवैध कब्जे के प्रयास को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। धर्मनगरी का माहौल बिगाड़ने वालों को कतई सहन नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों व उनका सहयोग कर रहे संतों का अखाड़ा परिषद पुरजोर विरोध करेगा। इस दौरान महंत सुखजीत सिंह, महंत अमनदीप सिंह, संत सुखप्रीत सिंह, महंत निर्भय सिंह, संत गज्जन सिंह ज्ञानी, महंत खेम सिंह, संत जसकरण सिंह, संत भूपेंद्र सिंह, संत हरजोध सिंह, संत जरनैल सिंह, संत गुरजीत सिंह, संत तलविंदर सिंह, संत विष्णु सिंह आदि उपस्थित रहे।



[ad_2]

Source link

]]>
https://indiatimes24x7.com/delegation-of-saints-of-akhara-parishad-and-nirmal-akhara-met-the-chief-minister/feed/ 0
भारतीय सेना में शामिल हुए 319 युवा अफसर, राष्ट्रपति ने ली परेड की सलामी https://indiatimes24x7.com/319-young-officers-who-joined-the-indian-army-president-took-the-salute-of-the-parade/ https://indiatimes24x7.com/319-young-officers-who-joined-the-indian-army-president-took-the-salute-of-the-parade/#respond Sat, 11 Dec 2021 11:50:05 +0000 https://indiatimes24x7.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-319/

[ad_1]

देहरादून। आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की समीक्षा की और पास आउट हो रहे जेंटलमैन कैडेटों से सलामी ली। इसके बाद भावी सैन्य अफसरों की भव्य मार्चपास्ट हुई। आपको बता दें समारोह में राष्ट्रपति ने कैडेट्स को अवॉर्ड से सम्मानित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने सभी को राष्ट्र की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने जेंटलमैन कैडेट को उन चुनौतियों के बारे में बताया, जिनका आज हमारा राष्ट्र, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सामना कर रहा है।

राष्ट्रपति ने कैडेटों को ओवरआल बेस्ट परफार्मेंस और अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। अनमोल गुरुंग को स्वार्ड आफ आनर और स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।जबकि तुषार सपरा को रजत व आयुष रंजन को कांस्य पदक मिला। कुणाल चौबीसा ने सिल्वर मेडल (टीजी) हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट भूटान के सांगे फेनदेन दोरजी चुने गए। चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर केरेन कंपनी को मिला।

राज्यवार कैडेटों की संख्या

उत्तर प्रदेश- 45
उत्तराखंड- 43
हरियाणा- 34
बिहार- 26
राजस्थान- 23
पंजाब- 22
मध्य प्रदेश- 20
महाराष्ट्र- 20
हिमाचल प्रदेश- 13
जम्मू कश्मीर-11
दिल्ली-11
तमिलनाडु-7
कर्नाटक- 6
केरल- 5
आंध्र प्रदेश- 5
चंडीगढ- 5
झारखंड- 4
पश्चिम बंगाल-3
तेलंगाना- 3
मणिपुर- 2
गुजरात-2
गोवा- 2
उड़ीसा- 2
असम-2
मिजोरम- 2
छत्तीसगढ़- 2
मिजोरम -2



[ad_2]

Source link

]]>
https://indiatimes24x7.com/319-young-officers-who-joined-the-indian-army-president-took-the-salute-of-the-parade/feed/ 0
देहरादून में आयोजित नौ सेना की प्रदर्शनी का राज्यपाल ने किया अवलोकन https://indiatimes24x7.com/governor-observed-the-exhibition-of-navy-organized-in-dehradun/ https://indiatimes24x7.com/governor-observed-the-exhibition-of-navy-organized-in-dehradun/#respond Sun, 05 Dec 2021 07:45:08 +0000 https://indiatimes24x7.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%8c-%e0%a4%b8%e0%a5%87/

[ad_1]

देहरादून। नौ सेना दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। आपको बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने “इंडियन लिस्ट ऑफ रेडियो सिग्नल्स” स्मारिका के पाँचवें संस्करण का संयुक्त रूप से विमोचन किया और नौ सेना की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर चीफ हाइड्रोग्राफर (भारत सरकार) वॉइस एडमिरल अधीर अरोड़ा (नौसेना मेडल), ज्वाइंट हाइड्रोग्राफर रियल एडमिरल लोचन सिंह, डीजीपी अशोक कुमार सहित अन्य सैन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।



[ad_2]

Source link

]]>
https://indiatimes24x7.com/governor-observed-the-exhibition-of-navy-organized-in-dehradun/feed/ 0
मुख्‍यमंत्री धामी बोले पीएम मोदी मेरे आदर्श, उनके हाथों में सुरक्षित है संपूर्ण भारतवर्ष https://indiatimes24x7.com/chief-minister-dhami-said-pm-modi-my-ideal-is-safe-in-his-hands-entire-india%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8du200d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%be/ https://indiatimes24x7.com/chief-minister-dhami-said-pm-modi-my-ideal-is-safe-in-his-hands-entire-india%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8du200d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%be/#respond Sat, 04 Dec 2021 15:30:49 +0000 https://indiatimes24x7.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%aa/

[ad_1]

देहरादून। आज देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तराखंड की 18 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया। इस दौरान उन्‍होंने विजय संकल्‍प रैली को संबोधित किया। इससे पहले मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देहरादून पहुंचकर विकास की इस यात्रा को और अधिक गति देने जा रहे हैं। हम आपका हार्दिक अभिनंदन करते हैं। सीएम धामी ने कहा सुरक्षित आपके हाथों में संपूर्ण भारतवर्ष है, आपके आशीष से ही संवरता तरूण प्रदेश है, आपके आह्वान पर करोड़ों जन चल पड़े स्वयं पर विश्वास दृढ़कर, विकास पथ पर बढ़ चले आपके अनुराग पर पर्वतजनों को नाज है, आगमन से आपके पुलकित पर्वत राज है। सीएम धामी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमारा देश नरेन्‍द्र मादी के अथक परिश्रम एवं कुशल नेतृत्व में विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। बाबा केदार, भगवान बदरी विशाल एवं समस्त देवी-देवताओं का आशीर्वाद आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर हमेशा बना रहे, जिससे आपके नेतृत्व में भारत नित नई ऊंचाईयों को प्राप्त करता रहे।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा विकास का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसको प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं से लाभ न मिल पाया हो। आपकी सोच व्यापक रही है, यह केंद्र सरकार द्वारा संचालित अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदर्शित होता है। भगवान श्रीराम मानव दर्शन के साक्षात आदर्श प्रतिबिंब हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य जो वर्षों से लंबित था वो प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र के चमत्कारिक नेतृत्व में एक अद्भुत आकार ले रहा है। कहा कोविड-19 काल में जहां विश्व के बड़े से बड़े देश असहाय हो गए, वहीं आपके कुशल नेतृत्व में भारत न केवल महामारी का सामना करने में सफल रहा, बल्कि विश्व के अन्य देशों को भी भारत मे निर्मित वैक्सीन देकर हमने ‘विश्व गुरु’ होने का अपना दायित्व निभाया। सीएम धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में पिछले पांच वर्षों में करीब एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिये स्वीकृत हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र उत्तराखंड के विकास और यहां से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर पूर्ण गंभीरता से निगरानी रखते हैं और ये जग जाहिर है कि देवभूमि से आपकी अटूट आत्मीयता कितनी घनिष्ठ है।

उत्तराखंड वीरों की भूमि है। यहां के जवानों ने हमेशा मां भारती के शीश को ऊंचा उठाए रखने का कार्य किया है। मुझे गर्व है कि मेरे जैसे एक सामान्य परिवार से आने वाले सैनिक पुत्र को मुख्य सेवक के रूप में इस माटी की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कहा-शीघ्र ही चुनाव आने वाले हैं और आप देखेंगे ऐसे समय पर ये स्वार्थी तत्व अपना असली रूप दिखाएंगे। यह सोचनीय है कि हमेशा सनातन संस्कृति के प्रतीकों का अपमान करने वाले ऐसे लोग चुनावों के समय मंदिरों में भागे भागे फिरते हैं। उन्होनें कहा कि हमारे देश में कुछ स्वार्थी तत्व दीमक के समान हैं जिन्होंने अपने परिवार का तो विकास किया परन्तु देश को खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमें ऐसे तत्वों से सावधान रहना है क्योंकि ये आज भी परिवार और परिवारवाद की राजनीति से ऊपर नहीं उठ पाए हैं। हमारे प्रदेश में भी ऐसे दल और नेता हैं जो साढ़े चार वर्षों के बाद पुनः सक्रिय होकर जनता को बरगलाने में जुटे हुए हैं, हालांकि मैं उनका पूरा सम्मान करता हूं पर ये नहीं भूल पाता हूं कि जब वे सरकार में थे तो श्भ्रष्टाचार के मसीहाश् साबित हुए थे। ये सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले भी विशुद्ध रूप से देश के दुश्मन ही हैं, ऐसे लोग आजकल आप लोगों के बीच आकर चिकनी चुपड़ी बाते कर रहे होंगे पर आप इन्हें अपने वोट की चोट से ही माकूल जवाब दे सकते हैं।

सीएम धामी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निर्देशन में जब राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष को मना रहा होगा तब उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने। हमें विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से हम इस लक्ष्य को अवश्य हासिल करेंगे। हमारा उत्तराखंड विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसकी गति को बनाए रखने के लिए जरूरी है डबल इंजन की सरकार का कायम रहना। जिससे प्रदेश का विकास निर्बाध गति से होता रहे। हमारा संकल्प है विकास का, हमारा संकल्प है उन्नति का, हमारा संकल्प है समृद्धि का, हमारा संकल्प है प्रगति का, हमारा संकल्प है श्रेष्ठता का यही विकल्प रहित संकल्प लेकर हम प्रदेश का विकास सुनिश्चित करने की ओर बढ़ रहे हैं।

अंत में सीएम धामी ने कुछ पंक्‍तियों से अपना भाषण खत्‍म किया।
निर्भय हो निज कर्मक्षेत्र में रूकें न हम, बढ़ते ही जाएं,
विजय शिखर पर दृढ़ प्रतिज्ञ हों हम, सदैव चढ़ते ही जाएं,
भय से कातर हों न कभी हम, नहीं निराशा मन में लाएं,
करें पूर्ण निज ध्येय निरंतर, जीवन का पुरूषार्थ दिखाएं।

पीएम मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को बताया युवा, लोकप्रिय और ऊर्जावान मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी को युवा, लोकप्रिय और ऊर्जावान मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड के विकास का हर संकल्प पूरा होगा। राज्य में युवा नेतृत्व के साथ वरिष्ठ नेताओं की अनुभवी टीम है। उन्होंने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड अपने रजत जयंती वर्ष में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में उत्तराखण्ड का देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने पर भी उन्होने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धाम को बधाई दी। इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने एन.एच.ए.आई. द्वारा संचालित योजनाओं के साथ ही अन्य योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने प्रारम्भिक संबोधन में प्रदेशवासियों का गढ़वाली में आभार व्यक्त करने तथा सम्बोधन के अंत में देवभूमि उत्तराखण्ड के महत्व पर आधारित कविता ‘‘जहाँ पावन बहे संकल्प लिए जहाँ पर्वत गर्व सिखाते हैं….से किया। जिसे जनता द्वारा काफी सराहा गया।



[ad_2]

Source link

]]>
https://indiatimes24x7.com/chief-minister-dhami-said-pm-modi-my-ideal-is-safe-in-his-hands-entire-india%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8du200d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%be/feed/ 0
पीएम मोदी ने सीएम धामी की पीठ थपथपा कर जनता से मांगा जीत का आर्शीवाद https://indiatimes24x7.com/pm-modi-pats-cm-dhamis-back-and-seeks-blessings-from-public-for-victory/ https://indiatimes24x7.com/pm-modi-pats-cm-dhamis-back-and-seeks-blessings-from-public-for-victory/#respond Sat, 04 Dec 2021 13:55:22 +0000 https://indiatimes24x7.com/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa/

[ad_1]

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखंड को 18 हजार करोड़ की सौगात पीएम ने 15626 की योजनाओं का शिलान्यास और 2573 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया।

इन योजनाओं का किया शिलान्यास

  • दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे
  • ग्रीनफील्ड एलाइनमेंट
  • हरिद्वार रिंग रोड
  • लक्ष्मण झूला के पास पुल
  • देहरादून-पौंटा साहिब मार्ग

इन योजनाओं का किया लोकार्पण

  • व्यासी जल विद्युत परियोजना
  • ऑल वेदर रोड, देवप्रयाग से श्रीकोट
  • ऑल वेदर रोड, ब्रहम्पुरी से कौड़ियाला
  • ऑल वेदर रोड, लामबगड़
  • ऑल वेदर रोड, साकणीधार, देवप्रयाग और श्रीनगर
  • हिमालयन कल्चरल सेंटर देहरादून
  • सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत गढ़वाली में की। पीएम ने कहा- उत्तराखंड का सभी दाणा सयानो, दीदी भूलियो, चची और भय बहणों, आप सभी छ मेरा प्रणाम। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड का विकास डबल इंजन की सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बीते 5 वर्षों में उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। यहां की सरकार इन्हें धरातल पर उतार रही है। इसी को आगे बढ़ाते हुए आज 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया गया है। बीते वर्षों की कड़ी मेहनत व अनेक प्रक्रिया से गुजरने के बाद ये दिन आया है। मैंने केदारपुरी के बाद देहरादून से दोहरा रहा हूं। ये परियोजनाएं इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाएंगी। जो लोग पूछते हैं कि डबल इंजन की सरकार का क्या फायदा है, वह देख सकते हैं, कैसे ये सरकार विकास की गंगा बहा रही है।

पीएम मोदी ने थपथपाया सीएम धामी का कंधा
सीएम धामी ने कहा कि जिन लोगों ने उत्तराखंड राज्य बनाने का विरोध किया था, आज वह उत्तराखंडियत की बात कर रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले लोग देश विरोधी हैं। हमें 2025 में रजत जयंती तक उत्तराखंड को देश का विश्वस्त राज्य बनाना है। कहा कि चुनाव आने वाले हैं, कुछ स्वार्थी तत्व तरह-तरह की बातें करेंगे। हमारे प्रदेश में भी ऐसे दल व नेता हैं जो साढ़े चार साल बाद सक्रिय होकर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। सीएम धामी के भाषण के बाद पीएम मोदी ने सीएम धामी का कंधा थपथपाया।

सीएम ने पीएम को बताया अपना आदर्श
सीएम धामी ने कहा कि हमने प्रदेश के हकहुकूक धारियों को सर्वाेपरि रखते हुए फैसला लिया है। मैं पांच महीने से मुख्य सेवक के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करने की कोशिश कर रहा हूं। जब तक मैं उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता के लिए बेहतर काम नहीं करूंगा, चौन से नहीं बैठूंगा। कोई ऐसा वर्ग नहीं जिसके लिए योजना नहीं बनाई हो। उन्होंने पीएम मोदी को अपना आदर्श बताया। सीएम धामी ने कहा मुझे गर्व है कि मेरे जैसे सैन्य परिवार से आने वाले व्यक्ति को इस राज्य का मुख्य सेवक बनने का अवसर दिया गया है। आज हमारी सेना दुश्मन को उनके घरों में घुसकर मारती है। कुछ तत्व ऐसे हैं जो राजनीति की आड़ लेकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे देश में कुछ असामाजिक तत्व दीमक के समान हैं, हमें उनसे सावधान रहना होगा।

दो घंटे में पहुंच पाएंगे दिल्ली से देहरादून-सीएम धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी तपस्वी की तरह देश की सेवा कर रहे हैं। सिंह अपने गुण और अपने पराक्रम से खुद अपना शासन प्राप्त करता है, यह कहावत पीएम पर फिट बैठती है। आज संपूर्ण विश्व मोदी जी के प्रयासों की सराहना कर रहा है। आज देश का बच्चा-बच्चा केंद्र की योजनाओं से भली भांति परिचित है। कोरोना काल में जहां अन्न योजना से करोड़ों लोगों को भोजन दिया, वहीं आयुष्मान योजना से निशुल्क इलाज मिला। पीएम के नेतृत्व में वर्षों से लंबित दर्जनों मामलों का हल निकला है। राम मंदिर का वर्षों से लंबित कार्य पीएम के चमत्कारी नेतृत्व में आज अद्भुत आकार ले रहा है। दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे से दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र 2 घंटे में पूरी की जा सकेगी। कुछ वर्ष पूर्व ऐसा सोचना भी अकल्पनीय सा लगता था। चाहे आज सड़क मार्ग को उत्तराखंड को कोने-कोने से जोड़ना हूं या देव भूमि के शहरों को हेली सेवा से जोड़ना हो प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमने कनेक्टिविटी को विकास का मूल मानकर कार्य किया है।

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनावी वैतरणी पार करने के लिए मोदी मैजिक की दरकरार है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए भाजपा ने आज शनिवार को देहरादून के परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आयोजित की है। पिछले पौने दो महीने में प्रधानमंत्री तीसरी बार उत्तराखंड आए हैं। इस बार उनका यह दौरा राजनीतिक है।

पीएम मोदी ने अपने भाषण के अंत में एक कविता से जनता में जोश भरा।

जहां पवन बहे संकल्प लिए,
जहां पर्वत गर्व सिखाते हैं
जहां ऊंचे नीचे सब रास्ते,
बस भक्ति के सुर में गाते हैं
उस देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्यवाद हो जाता हूं
है सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं…..
है बाद में मेरा सौभाग्य मेरा मैं तुमको शीश नवाता हूं और धन्य धन्य हो जाता हूँ
मंडवे की रोटी, हड़के की थाप,
हर एक मन करता शिवजी का जाप…
ऋषि मुनियों की है ये तपोभूमि
कितने वीरों की ये जन्मभूमि
मैं तुमको शीश नवाता हूं….

ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जो उत्तराखंड हासिल नहीं कर सकता
आने वाले पांच साल उत्तराखंड को रजत जयंती की तरफ ले जाने वाले हैं। ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जो उत्तराखंड हासिल नहीं कर सकता। ऐसा कोई संकल्प नहीं जो इस देवभूमि में सिद्ध नहीं हो सकता। आपके पास धामी जी के रूप में युवा नेतृत्व में उनकी अनुभवी टीम भी है। हमारे पास वरिष्ठ नेताओं की बहुत बड़ी श्रंखला है। उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित है।

हम आपको आश्रित नहीं आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं
पीएम ने कहा कि हम आपको आश्रित नहीं आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं हमारा अन्नदाता, ऊर्जा दाता भी बने, इसके लिए योजना लाए। खेत मे फसल और बिजली बनी। इससे देश पर भी भार नहीं आया। हमने देश मे उजाला योजना शुरू की। उत्तराखंड में करोड़ों एलईडी बल्ब दिए गए। आज हर घर मे एलईडी बल्ब इस्तेमाल हो रहे हैं। हमने मोबाइल फोन, इंटरनेट सस्ता किया। गांव में कॉमन सर्विस सेंटर खुलवाए। हमने जो मार्ग चुना है कठिन है, लेकिन देशहित में है। समय के साथ हमारे देश की राजनीति में कईं विकृतियां आ गई हैं। कुछ राजनीतिक दल समाज मे किसी खास धर्म, जाति या अपने इलाके की तरफ ध्यान देते हैं। उसमें उन्हें वोटबैंक नजर आता है। इन दलों ने एक और तरीका अपनाया है। जनता को मजबूत नहीं होने देना। वह चाहते रहे कि जनता हमेशा मजबूर बनी रहे। जनता को अपना मोहताज बनाओ, ताकि उनका ताज महफूज रहे। उन दलों के सभी प्रयास इसी दिशा में हुए। हमने एक नया रास्ता चुना है, वह मार्ग कठिन है लेकिन देशहित में है। सबका साथ, सबका विकास हमारा मार्ग है। हम जो भी योजना लाएंगे, सबके लिए लाएंगे। बिना भेदभाव के लाएंगे।

सात साल में 12,000 करोड़ के नेशनल हाईवे बनवाए
2007 से 2014 के बीच केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में 600 करोड़ रुपये के केवल 288 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया। जबकि हमारी सरकार ने अपने 7 वर्षों में उत्तराखंड में 12,000 करोड़ रुपये के 2,000 किलोमीटर से अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया है। कोरोनकाल में उत्तराखंड में 50 से अधिक नए ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। आज प्रदेश मे नए मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, भावी पीढ़ी के भविष्य को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

उत्तराखंड का पाणी और जवानी उत्तराखंड के काम ही आली
पीएम मोदी ने कहा कि पांच साल पहले मैंने कहा था, जो कहा था, उसको याद करने की ताकत राजनेताओं में जरा कम होती है। मुझमें है। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि उत्तराखंड का पाणी और जवानी उत्तराखंड के काम ही आली। एक समय पहाड़ पर रहने वाले लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का सपना ही देखते थे। हमें कब सड़क मिलेगी, बिजली मिलेगी, कब स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, लेकिन जब कुछ करने का जुनून हो तो सूरत भी बदलती है और सीरत भी बदलती है। आज सरकार इस बात का इंतजार नहीं करती की लोग समस्या लेकर आएंगे। आज सरकार सीधे नागरिकों के पास जाती है। एक समय था कि उत्तराखंड में सवा लाख घरों में नल से जल पहुंचता था। आज सात लाख से ज्यादा घरों में जल पहुंच रहा है। पूर्व की सरकारों ने हर स्तर पर सेनाओं को निराश करने की कसम खाई हुई थी लेकिन हमारी सरकार दुनिया के किसी देश के दबाव में नहीं आती।

विकास का मॉडल बनेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस
पीएम ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे हमारे विकास के मॉडल का भी प्रमाण होगा। इसमें एशिया का सबसे बड़ा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी बनेगा। पहले जब भी मैं उत्तराखंड आता था याद रखना आने-जाने वालों से मिलता था वह हमेशा कहते थे मोदी जी दिल्ली से देहरादून की यात्रा गणेशपुर तक तो आसानी से हो जाती है, लेकिन गणेशपुर से देहरादून तक बड़ी मुश्किल होती है आज मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर का शिलान्यास हो चुका है। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो दिल्ली से देहरादून आने में जो समय लगता है वह करीब करीब आधा हो जाएगा। इससे ना केवल देहरादून के लोगों को फायदा पहुंचेगा बल्कि हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, शामली बागपत और मेरठ जाने वालों को भी सुविधा होगी।

चारधाम यात्रा हुई आसान
पीएम ने कहा कि देवभूमि में श्रद्धालु भी आते हैं। उद्यमी भी आते हैं। प्रकृति प्रेमी सैलानी भी आते हैं। इसजलिए यहां आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व काम किया जा रहा । ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत आज चारधाम यात्रा आसान हो रही है। केदारनाथ त्रासदी से पहले 2012 में 570000 लोगों ने दर्शन किया था और यह उस समय का एक रिकॉर्ड था। जबकि कोरोना कॉल शुरू होने से पहले 2019 में 10 लाख से ज्यादा लोग केदारनाथ जी के दर्शन करने पहुंचे।

जितने घोटाले हुए उसकी भरपाई दोगुनी रफ्तार से काम कर करेंगे
पीएम ने कहा कि दस साल में देश मे जो घोटाले हुए, उसकी भरपाई के लिए हम दोगुनी रफ्तार से काम कर रहे हैं। आज भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर दो लाख करोड़ से अधिक के निवेश के इरादे से आगे बढ़ रहा है। आज भारत की नीति दोगुनी तेजी से काम करने की है। 21वीं सदी के इस कालखंड में कनेक्टिविटी का एक ऐसा महायज्ञ चल रहा है जो भारत को विकसित देशों की संख्या में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



[ad_2]

Source link

]]>
https://indiatimes24x7.com/pm-modi-pats-cm-dhamis-back-and-seeks-blessings-from-public-for-victory/feed/ 0