Sunday, December 3, 2023
Home उत्तराखंड मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से की...

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट

मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अवशेष कार्यों की निर्धारित समय-सीमा को सितम्बर 2024 तक बढ़ाने का किया अनुरोध

देहरादून। सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत पर्वतीय क्षेत्रों के 250 से अधिक जनसंख्या की सम्पर्क विहीन पात्र बसावटों को सड़क मार्ग से संयोजित किये जाने का लक्ष्य है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्य की विपरीत भौगोलिक परिस्थितियां पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा अत्याधिक ठंड तथा वन पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृतियां मिलने में देरी के कारण सड़कों के निर्माण के लिए कम समय मिल पाता है। जिस कारण कार्य की प्रगति प्रभावित होती है।

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से पी.एम.जी.एस.वाई. स्टेज-1 एवं स्टेज-2 के अवशेष कार्यों को पूर्ण किये जाने की निर्धारित समय-सीमा को मार्च 2024 से बढ़ाकर सितम्बर, 2024 तक करने का अनुरोध किया। जिसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ग्राम्य विकास मंत्री जोशी को सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार भी व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सोमवार से ओपीडी फ्री

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन की ओर से मरीजों को सोमवार से निःशुल्क ओपीड़ी सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके अन्तर्गत 4 दिसम्बर सोमवार से...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...

अपनी कार्यशैली में सुधार लायें अधिकारी- महाराज

जनपद में पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए 44.5 करोड़ का बजट हरिद्वार। जनपद के प्रभारी मंत्री और...

उत्तराखंड में शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर, अनिवार्य तबादलों पर शिक्षकों को दुर्गम में बने रहने की छूट, आदेश जारी

देहरादून। प्रदेश के दुर्गम से सुगम क्षेत्र के विद्यालयों में तबादला पाने वाले वे शिक्षक जो दुर्गम में ही बने रहना चाहते हैं। विभाग ने...

याददाश्त बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मददगार हैं ये 5 जड़ी बूटियां

ऐसे कई लोग हैं, जो किसी न किसी कारणवश कई दिमागी समस्याओं से जूझ रहे हैं।इनके कारण सोचने-समझने की शक्ति कमजोर हो जाती है...

जल्द भरे जा सकते हैं उत्तराखंड मंत्रिमंडल में खाली चल रहे मंत्रियों के पद, इसी महीने बांटे जा सकते हैं दायित्व

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड मंत्रिमंडल में खाली चल रहे चार मंत्रियों के पद भरे जा सकते हैं। ऑपरेशन सिलक्यारा की चुनौती से निपटने...

हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच चलने वाली ये ट्रेनें 12 दिसंबर तक रहेंगी रद्द

देहरादून। मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर प्री नान इंटरलॉकिंग व इंटर लाकिंग कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के चलते हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच...